Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शादी के पैंतीस दिन बाद ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मुजफ्फरनगर । हाथों की मेहंदी फीकी पड़ने से पहले ही एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मामला हत्या और आत्महत्या में उलझा हुआ है। 

मंसूरपुर म शादी के 35 दिन बाद ही नवविवाहिता की मौत हो गई। युवती के परिवार का आरोप है की नवविवाहिता रिया को उसके ससुरालजनों ने जहर देकर मार डाला। यह आरोप लगाकर FIR दर्ज कराते हुए मेरठ के बहसूमा निवासी शोकेंद्र ने बताया की उसकी बेटी रिया का विवाह मुज़फ्फरनगर के मंसूरपुर मिल निवासी प्रियांशु संग हुआ था। विवाह के बाद रिया पर ज़ेवर चोरी का आरोप भी लगा था। इसके बाद से ही दोनों परिवारों के रिश्ते तल्ख़ हो गए थे। अब विवाहिता की जहर के असर से मौत हो गई। युवक पक्ष ने सुसाइड की बात कही। वही लड़की के परिवार ने दहेज़ हत्या का आरोप लगाया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *