मुजफ्फरनगर । पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन सहित आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना तितावी पुलिस द्वारा लूटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के आभूषण, 02 मोबाईल फोन, 04 आधार कार्ड व नगदी बरामद की है। अभियुक्ता द्वारा अपने साथियों के साथ लोगो को विश्वास में लेकर फर्जी शादी करना व मौका पाकर घर से नकदी व जेवतरात चोरी करने की घटना को दिया। 06 वांछित अभियुक्तगण को बघरा बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से सफेद व पीली धातु के आभूषण, 02 मोबाईल, 04 आधार कार्ड व 02 हजार रूपये नगद बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गत 01 मार्च को बादल पुत्र कविन्द्र ग्राम खेडी दूदाधारी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर के साथ निक्की पुत्री कुलदीप सिंह निवासी हाथी किच्छा थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड से कूटरचित शादी करके दिनांक 03.03.2024 की रात्रि को निक्की उपरोक्त व उसके भाई कृष्णा द्वारा घर से रूपये व जेवरात आदि चोरी करने की घटना कारित की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 56/2024 धारा 380,406,420 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा 6 वांछित अभियुक्तगण को बघरा बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया।
ये लोग लोगों को विश्वास में लेकर फर्जी शादी करना व एक रात के लिए दुल्हन बनकर लोगो के घर में जाने तथा मौका पाकर घर में रखे रूपये, जेवरात आदि लेकर फरार हो जाने का काम करते थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* निक्की पुत्री कुलदीप सिंह निवासी हाथी खाना किच्छा थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड।
*2.* आशा पत्नी कुलदीप सिंह निवासी कस्बा व थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड।
*3.* ओमवती पत्नी नेत्रपाल निवासी लालपुर थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड।
*4.* कृष्णा उर्फ भूरे पुत्र नन्हे निवासी कस्बा व थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड मूल पता सैरों वाली डण्डिया थाना बहड़ी जनपद बरेली।
*5.* नन्हे पुत्र नत्थू हाल निवासी कस्बा व थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड मूल पता सैरों वाली डण्डिया थाना बहड़ी जनपद बरेली।
*6.* इरशाद पुत्र इंतजार निवासी कस्बा व मूल पता सैरों वाली डण्डिया थाना बहड़ी जनपद बरेली।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 गले का हार पीली धातु।
✅ 04 कंगन पीली धातु।
✅ 01 गले की चैन पीली धातु।
✅ 02 कानो के कुण्डल पीली धातु।
✅ 01 जोडी पाजेब सफेद धातु।
✅ 01 जोडी सैंपल सफेद धातु।
✅ 02 जोडी बिछुए सफेद धातु।
✅ 02 मोबाईल फोन।
✅ 04 फर्जी आधार कार्ड।
✅ 2,000/- रूपये नगद।


