मुजफ्फरनगर। शहीद दिवस के अवसर पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज जनपद मुजफ्फरनगर के सभी शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी कार्यालय में 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह नगर मजिस्ट्रेट श्री विकास कश्यप सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों , बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार तथा वरिष्ठ नागरिकों ने जिला पंचायत सभागार में उपस्थित होकर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
Author: Taja Report
Views: 32


