Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शहीदे आज़म भगत सिंह जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

 

मुजफ्फरनगर। शहीद भगत सिंह सेवा दल (रजि.) द्वारा शहीदे आज़म भगत सिंह जी के जन्मदिन पर द्वारकापुरी मोड़, गांधी कॉलोनी स्थित भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं अतिथिगण एकत्रित हुए, सर्वप्रथम भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थल को गुब्बारों और तिरंगीं झंडियो से भव्य रूप से सजाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंकुर दुआ (मुख्य संपादक मुजफ्फरनगर बुलेटिन एवं सदस्य भारतीय प्रेस परिषद), शरद शर्मा (ज़िला महामंत्री भाजपा), प्रवीण खेड़ा (मंडल अध्यक्ष नई मंडी मंडल भाजपा), अशोक कंसल (पूर्व विधायक), संजय मित्तल (वरिष्ठ व्यापारी नेता), श्री मोहन तायल (वरिष्ठ भाजपा नेता), ममता अग्रवाल (वरिष्ठ भाजपा नेत्री), विकास पंवार (वरिष्ठ भाजपा नेता), स. हनीप्रीत सिंह बेदी (सदस्य अल्पसंख्यक आयोग), आशीष यादव (वरिष्ठ पत्रकार व संपादक अभी तक चैनल) द्वारा सर्वप्रथम शहीदे आज़म भगत सिंह जी की प्रतिमा पर फूल माला पहना कर पुष्प अर्पित किए गए, तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों व पूरी शहीद भगत सिंह सेवादल की टीम ने भगत सिंह का पसदींदा रंग बसंती कलर की पगड़ियाँ बाँध कर, तिरंगे झंडे लेकर पैदल मार्च करते हुए, भारत माता की जय, वंदे मातरम् , इंकलाब जिंदाबाद, शहीदें आज़म भगत सिंह अमर रहे नारों के साथ गांधी कॉलोनी के मुख्य मार्गो से होते हुए गांधी वाटिका स्थित भगत सिंह जी की प्रतिमा पर श्रद्धा भाव से पुष्प अर्पित किए, इस अवसर पर बोलते हुए सेवादल के चेयरमैन चौ. नरेश अरोरा, जिलाध्यक्ष राकेश ढींगरा व जिला महामंत्री विकास अरोरा “शैरी” ने कहा कि हमे भगत सिंह जी के जीवन से देश भक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए, तथा समाज सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए, तथा अपनी पूरी टीम से समाज के हित में हमेशा आगे आकर सेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सेवादल के संरक्षक राजकिशन बाठला, चेयरमैन चौ. नरेश अरोरा, अध्यक्ष राकेश ढींगरा, महामंत्री विकास कुमार अरोरा “शैरी”, वाईस चेयरमैन स. यशपाल सिंह सेठी “काका”, महात्मा सर्वानंदपुरी जी, स. हनी सेंखो, नीरज डाबर, राजेश कुमार बब्बल, राकेश हुड़िया, संजय मलिक, अमित अरोरा, प्रेमी छाबड़ा (पूर्व सभासद), सतीश कुकरेजा (सभासद), अमित पटपटिया (सभासद), राकेश दहूजा, नवनीत लौ, प्रमोद अरोरा, बाल बहादुर, अनिल धमीजा, मुकुल दुआ (संपादक झलक न्यूज़), प्रमोद त्यागी, गजेंद्र राणा, ओम प्रकाश अरोरा “ओमी”, हरकृष्ण गुलाटी, डा. धर्मेन्द्र सिंह, अनिल आहूजा, हितेश आनंद, अरुण सपरा, मुरली गगनेजा, नितिन गाबा, तरुण कक्कड़, अमित तरीका, कृष्ण ठकराल, गिरीश गाबा (बंटी), पवन अरोरा, संजीव अरोरा, विजय गिरधर, जोगेंद्र ग्रोवर, घनश्याम ढींगरा, पंकज अपवेजा, विष्णु अनेजा, डा. अनुज आर्य, संजय आहूजा, आदि सदस्य उपस्थित रहें…*

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *