मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली में दिन निकलते ही मुख्य अभियंता विनोद कुमार एवं अधीक्षण अभियंता नगरीय मनोज यादव के निर्देशन में तथा अधिशाषी अभियंता टाउनहॉल श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में आज तड़के सुबह मुजफ्फरनगर के मुहल्ले रामपुरी, शहाबुद्दीन रोड, मल्हूपुरा, लदावाला आदि क्षेत्रों में विद्युत चोरी के विरूद्ध जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 30 से अधिक घरों में बिजली चोरी मिली। सभी विद्युत चोरी करने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 19


