मुजफ्फरनगर । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गौकशी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 4 शातिर गौकश अभियुक्तगण गिरफ्तार (02 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल), एक रास गाय, एक लकडी का गुटका, 02 अदद छुरी, एक दाव, अवैध शस्त्र मय कारतूस व एक ब्रेजा गाडी बरामद की।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 434/24 धारा 3/8 गौवध अधिनियम का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर गौकश अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार किया गया (02 अभियुक्त पुलिस मुठभेड के दौरान घायल)। अभियुक्तगण के कब्जे से एक रास गाय, एक लकडी का गुटका, 02 अदद छुरी, एक दाव, अवैध शस्त्र मय कारतूस व एक ब्रेजा गाडी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कल्लरपुर कछौली के जंगल में गोवंश के अवशेष पड़े है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए गोवंश के अवशेष को मेडिकल परीक्षण हेतु भिजवाया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग (मु0अ0सं0 434/24 धारा 3/8 गौवध अधिनियम) पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 02 टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 03.11.2024 को उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड जंगल ग्राम कछौली से 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया (दौराने पुलिस मुठभेड 02 अभियुक्त घायल)। अभियुक्तगण के कब्जे से एक रास गाय, एक लकडी का गुटका, 02 अदद छुरी, एक दाव, अवैध शस्त्र मय कारतूस व एक ब्रेजा गाडी बरामद की गयी।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-*
*1.* भूरा पुत्र आबिद निवासी मौहल्ला ईदगाह वाला खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ *(घायल)*
*2.* शुहेब पुत्र इकरामुद्दीन निवासी ग्राम रूहासा थाना दौराला जनपद मेरठ *(घायल)*
*3.* यामीन पुत्र शाहबुद्दीन फकीर निवासी खुशहाल नगर निकल अंजुम पैलेस यूसुफ का किराये का मकान थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ।
*4.* आसिफ पुत्र रहीश रांगड निवासी इत्तेफाक नगर गली नं0 3 निकट ग्लोबल ग्रीन स्कूल थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ।
*बरामदगी का विवरण-*
▪️ एक रास गाय
▪️ एक लकडी का गुटका
▪️ 02 अदद छुरी
▪️ एक दाव
▪️ 02 अदद तमन्चे मय 04 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
▪️ एक अदद गाडी ब्रेजा यूपी 13 बीए 5198


