मुजफ्फरनगर। शहर में “महाराणा प्रताप चौराहा” नामकरण हेतु ज्ञापन पालिका अध्यक्ष के नाम भाजपा नेता गौरव स्वरूप को दिया गया।
ज्ञापन में मांग की गई है कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी भारतीय इतिहास के महान योद्धा, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक रहे हैं। सम्पूर्ण देशवासियों के साथ-साथ मुजफ्फरनगर जनपद के नागरिकों में भी उनके प्रति अत्यंत श्रद्धा एवं सम्मान की भावना है। मुजफ्फरनगर शहर के किसी प्रमुख चौराहे का नाम “महाराणा प्रताप चौराहा” रखा जाए तथा वहां महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापित कर नगर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को बढ़ाया जाए। यह कार्य न केवल युवाओं को राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान की प्रेरणा देगा, बल्कि शहर की पहचान एवं गौरव को भी नई दिशा प्रदान करेगा
आज सुभाष चौहान, अमित पुंडीर, अनिरुद्ध सिंह, दिवाकर सोलंकी, दिव्यप्रताप सोलंकी, भूपेंद्र सिंह, अभिषेक पुंडीर,/अमित पुंडीर, मोहित सोलंकी, शिवकुमार सोलंकी, तहेन्द्र राणा, विशाल पुंडीर, शक्ति सिंह, हर्षित पुंडीर ,अमन राणा, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।


