Taja Report

शराब पीते समय विवाद में दोस्त की हत्या, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शराब पीते समय विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। शाहपुर पुलिस ने मात्र 12 घंटे में हत्या के अभियोग में वांछितों को गिरफ्तार कर लिया। दो मुठभेड़ में घायल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 03 तमंचे मय 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं।

थानाक्षेत्र शाहपुर के अन्तर्गत ग्राम हरसौली में एक ट्यूबवैल पर अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना थाना शाहपुर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा शव की पहचान का प्रयास किया गया। शव की पहचान राजा उर्फ अरूण पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम ऊन पट्टी लाखिया थाना झिंझाना, शामली के रूप में हुई। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया तथा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर 03 अभियुक्तों राजीव उर्फ राजू पुत्र बिलेन्द्र, सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र ब्रहम सिंह निवासीगण हरसौली थाना शाहपुर व विकास पुत्र रणधीर निवासी ग्राम काकडा, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना शाहपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। आज थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजा उर्फ अरूण की हत्या कर शव को ट्यूबवैल पर फैंकने वाले अभियुक्तगण सांझक गांव में एक आम के बाग में छिपे हुए हैं। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा माग में मौजूद अभियुक्तगण की घेराबन्दी कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। अभियुक्तों द्वारा स्वयं को पुलिस से घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 अभियुक्तगण घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा 01 अभियुक्त को कांबिग को दौरान गिरफ्तार किया गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल व गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम राजीव उर्फ राजू व सोहनवीर उर्फ पिन्टू निवासी हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। (घायल) तथा विकास पुत्र रणधीर निवासी ग्राम काकडा, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। (घायल) बताए गए हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक राजा उर्फ अरूण व हम लोग पूर्व से आपस में परिचित व मित्र थे। 24 अप्रैल को अरूण उर्फ राजा हमारे पास आया था तथा हमलोग ग्राम हरसौली स्थित एक ट्यूबवैल पर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान हमारा राजा उर्फ अरूण से झगडा हो गया। इसी दौरान हमने पास में पडी ईंट उसके सिर में मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। उसके बाद हम लोग अरूण के शव को वहीं ट्यूबवैल पर छोडकर फरार हो गये तथा बाग में छिप गये थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jojobet