मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पुलिस द्वारा देशी शराब के ठेके से रूपये व कागजात चोरी करने के अभियोग का सफल अनावरण, 01 शातिर चोर अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से चोरी किए गए 1,50,100 रूपयें, आधार कार्ड, 03 कैश वाउचर व घटना में प्रयुक्त आलानकब सब्बल बरामद किया है।
जानसठ पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.03.2024 को देशी शराब के ठेके से रूपये चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर चोर अभियुक्त को दौराने तालडा तिराहे से मोरना जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए 1,50,100 रूपयें, आधार कार्ड, 03 कैश वाउचर व घटना में प्रयुक्त आलानकब सब्बल बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
4/5. फरवरी की रात्रि मे खतौली तिराहा पर स्थित देशी शराब के ठेके से अज्ञात चोर द्वारा 2,88,000/- रूपये व कागजात के चोरी करने की घटना कारित की गयी। घटना के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 20.03.2024 को थाना जानसठ पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* दीपक पुत्र वेदपाल निवासी पायल सिनेमा हाल के पीछे कस्बा व थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरणः-*
✅ 150100/- रूपये (एक लाख पचास हजार 100 रूपये)
✅ वादी का आधार कार्ड
✅ 03 कैश वाउचर।
✅ घटना मे प्रयुक्त आलानकब(एक सब्बल)


