चंडीगढ़। हरियाणा-पंजाब सीमा पर डटे किसानों ने दिल्ली कूच करने का एलान किया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि शंभू बॉर्डर खुलते ही किसान दिल्ली कूच करेंगे।
वहीं किसानों ने शंभू बॉर्डर पर बीते दिनों मारे गए किसान नेता शुभकरण की मौत मामले में गठित स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) को खारिज कर दिया।
किसान नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार के अधिकारियों से किसी तरह की इंसाफ की उम्मीद नहीं है। किसानों ने घोषणा की कि किसान नेता नवदीप जलबेड़ा की रिहाई के लिए जो प्रदर्शन रखा गया है वह किसानों की ओर से किया जाएगा।
Author: Taja Report
Views: 19

