Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शनि और गुरु का राशि परिवर्तन: इन राशियों की लगने वाली है लाटरी

साल 2025 में शनि और गुरु दोनों ही प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। कर्मफलदाता और न्यायाधिपति शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं। 29 मार्च 2025 को शनिदेव कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने के बाद 14 मई 2025 को गुरु भी शुक्रदेव की राशि वृषभ की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि और गुरु के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला साल 2025 बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है।

मेष राशिफल 2025

नया साल 2025 मेष राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। मेष राशि वालों के लिए गुरु और शनि का राशि परिवर्तन बहुत ही अच्छा फल देने वाला साबित होगा। गुरु के राशि परिवर्तन करने से व्यापार में नई योजनाएं फलीभूत होंगी। नए-नए अवसर व्यापार में मिलेंगे। मुनाफा अच्छा होगा। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी की खोज पूरी होगी, जहां से अच्छा वेतन की प्राप्ति होगी। भाग्य में बढ़ोतरी होगी जिससे अचानक धन लाभ की प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। साल 2025 में शनि और गुरु दोनों ग्रहों की विशेष कृपा मिलेगी जिससे धन और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशिफल 2025

सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2025 बहुत अच्छा और लाभकारी साबित होगा। साल 2025 में शनि का मीन राशि में गोचर और गुरु का मिथुन राशि में गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। साल 2025 सिंह राशि वालों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और आर्थिक नजरिए से मजबूत रहेगा। व्यापारियों का नया व्यापार शुरू करने के अच्छे योग है। नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग हैं।

तुला राशिफल 2025

कुंभ का मीन राशि में और गुरु का मिथुन राशि में गोचर तुला राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। गुरु और शनि की विशेष कृपा आने वाले साल 2025 में खूब बरसेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। पूरे साल हर एक कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी। कोई भी कठिन से कठिन काम बहुत ही आसानी के साथ हल होगा। नौकरी में अच्छा प्रमोशन और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सुख-साधनों और भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी को योग हैं। वृश्चिक राशिफल 2025

शनि-गुरु का साल 2025 में राशि परिवर्तन साल भर वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभ ही लाभ दिलाने वाला साबित हो सकता है। गुरु-शनि के शुभ प्रभावों के चलते बुरा प्रभाव इस राशि के जातकों पर कम ही पड़ेंगे। कार्यो में लगातार सफलताएं हासिल होंगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। इस साल आपको कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। मनचाही सफलताएं हासिल होने से आपको आत्मविश्वास में कई गुने की वृद्धि होगी। घर में खुशियां मिलेगी जिसमें आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जमीन-जायदाद के सिलसिले में आपको बड़ा लाभ भी मिल सकता है।

मकर राशिफल 2025

साल 2025 में शनि के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं गुरु के चंद्रमा की राशि मिथुन में गोचर करने से आपको अच्छा लाभ और जीवन में खुशखबरी मिलनी शुरू हो जाएगी। आपकी परेशानियों का दौर अब खत्म होगा और अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी जो सालभर जारी रहेगी। आपके लग्जरी जीवन में प्रवेश करने का समय अब आ गया है। सुख-सुविधाओं और भौतिक भोग विलास का आनंद प्राप्त करेंगे। जीवन के हर एक क्षेत्र में आपको नए-नए मुकाम हासिल होंगे।

मीन राशिफल 2025

मीन राशि वालों के लिए आने वाला साल बहुत ही अच्छा साबित होगा। गुरु और शनि का राशि परिवर्तन आपके लिए सुनहरे अवसर ला रहा है। साल 2025 में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी और आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी में उन्नति और व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *