मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि) की एक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई बैठक में व्यापार संगठन के नगर पालिका मार्केट एसोo इकाई के संरक्षक ज्ञानी गुरुवचन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई,
प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि ज्ञानी गुरबचन सिंह सामाजिक, धार्मिक व मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे वह हमेशा सर्व समाज की सेवा हेतु तत्पर रहते थे उनके आकस्मिक निधन से व्यापारी व सर्व समाज को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सराफा एसो० पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल,जिला मंत्री विक्की अरोरा,नगर युवाध्यक्ष मयंक गोयल,जिला युवा मंत्री भूपेंद्र गोयल,अनिल सिंघल,शिवकुमार सिंघल सहित अनेकों पदाधिकारियों द्वारा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


