Skip to main content

TR NEWS UP-UK

व्यापार संगठन द्वारा प्रमुख युवा व्यापारी अभिनव स्वरूप के आकस्मिक निधन पर किया शोक व्यक्त

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक आकस्मिक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर की गई,बैठक में नगर के प्रमुख समाजसेवी श्री शंकर स्वरूप बंसल जी के युवा सुपुत्र अभिनव स्वरूप बंसल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ संजय मिश्रा ने कहा कि नगर के प्रमुख समाजसेवी व अनेकों संस्थाओं से जुड़े श्री शंकर स्वरूप जी के सुपुत्र अभिनव स्वरूप के आकस्मिक निधन पर समस्त पदाधिकारी एवं व्यापारीगण शोक व्यक्त करते हैं व ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार जनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें,

प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह व जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हैं,

प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा कहा कि अभिनव स्वरूप से लगभग 30 वर्षों की दोस्ती का साथ था वह बहुत ही व्यवहारिक,मिलनसार व ईश्वर में आस्था रखने वाला,खुश मिजाज व्यक्तित्व का व्यक्ति था उसके आकस्मिक निधन से परिवार व सर्व समाज को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है एवं असहनीय दुख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ हैं,

बैठक में जिला युवा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल,जयपाल सिंह,रमन शर्मा,राजेंद्र अरोरा,भूरा कुरैशी अभिलक्ष मित्तल,अंकित जैन,मयंक गोयल,पवन अग्रवाल,अमन सिंघल,

संदीप पुंडीर,पराग अग्रवाल,गौरव जैन,अतुल गोयल,सौरभ मित्तल,अनिल सिंघल,अतुल वर्मा,शिवकुमार सिंघल,मनीष मित्तल,सहित अनेकों पदाधिकारीयो एवं व्यापारियों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *