मुजफ्फरनगर । व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा व्यापारी कल्याण दिवस भोपा रोड एक रेस्टोरेंट में मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिट्टू ने की और संचालन महामंत्री राजकुमार रहेजा ने किया।
बैठक में सरकार का धन्यवाद किया गया कि दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस पर व्यापारी कल्याण दिवस की घोषणा की गई जिससे व्यापारियों में बहुत उत्साह और एक सम्मान की भावना आई है और व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के सदस्यों ने बताया की कैसे महाराणा प्रताप के शासनकाल में जब उनके पास अर्थव्यवस्था की कमी आई उससे उनकी सेना कमजोर हो रही थी तब दानवीर भामाशाह ने अपना सर्वत्र धन महाराणा प्रताप को सौंप दिया जिससे महाराणा प्रताप की सेना को सुदृढ़ होने में बल मिला और आतंकियों से उनकी सेना ने फिर लोहा लिया भामाशाह द्वारा उनका दिया हुआ दान कालांतर तक याद रहेगा।
हम सभी व्यापारी भाई दानवीर भामाशाह के कदमों पर चल रहे हैं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देश की सेवा कर रहे हैं व्यापारी समाज देशभक्त व्यापारी समाज है। बैठक में मुख्य रूप से विश्वदीप गोयल राजकुमार रहेजा अखिल सिंघल मनोज गुप्ता एडवोकेट हर्षित गर्ग मुकेश गोयल प्रवीण गोयल गोपाल तायल अनिल जैन विकास शर्मा सागर अरोड़ा रोहित भाटिया संजय अग्रवाल सचिन अग्रवाल राहुल पवार कपिल सिंधी नितिन कुशल पंडित मनसुख शर्मा मनीष सिंघल सचिन शर्मा रविंद्र तालियां अजय शर्मा आदि व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के सदस्य और व्यापरीकरण उपस्थित रहे।


