Skip to main content

TR NEWS UP-UK

व्यापारी नेताओं द्वारा व्यापार संगठन की ओर से दुकानदारों को वितरण किए डस्टबिन

मुजफ्फरनगर ।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा निरंतर लगभग हफ्ते भर से नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप,ई ओ प्रज्ञा सिंह स्वच्छता अभियान प्रभारी बलजीत सिंह द्वारा नगर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान व सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त नगर अभियान में व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा सहयोग करते हुए अलग-अलग बाजारों में व्यापारियों द्वारा शपथ दिलवाई जा रही है जिसके अंतर्गत सर्व प्रथम व्यापार संगठन की तहसील परिसर इकाई के व्यापारियों को अभी दो दिन पूर्व शपथ दिलवाते हुए पूर्ण मार्केट को प्लास्टिक मुक्त कराया गया इसी कड़ी में कल बृहस्पतिवार को गोल मार्केट में उसके आसपास की दुकानों पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप,ई ओ प्रज्ञा सिंह,स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार,स्वच्छता अभियान प्रभारी सरदार बलजीत सिंह द्वारा डस्टबिन का वितरण किया गया व नगर में स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त करवाने की शपथ दिलाई गई जिसमें सहयोग हेतु व्यापार संगठन के पदाधिकारी बलविंदर सिंह,राकेश त्यागी,तरुण मित्तल,पवन वर्मा,बृज कुंवर गर्ग, भी सहयोग हेतु उपस्थित रहे, 

इसी कड़ी में आज स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी सरदार बलजीत सिंह द्वारा सूचित करते हुए राकेश त्यागी को बताया कि 12 बजे तहसील परिसर मार्केट में डस्टबिन का वितरण होगा उनके द्वारा वार्ड सभासद मनोज वर्मा को भी अभियान में शामिल होने हेतु सूचित किया गया लगभग आधे घंटे इंतजार पश्चात बलजीत सिंह द्वारा व्यापार संगठन के अध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,तहसील परिसर अध्यक्ष बृज कुंवर गर्ग,हरिओम शर्मा के साथ मार्केट में डस्टबिन वितरण अभियान शुरू किया गया डस्टबिन वितरण के दौरान नगर पालिका द्वारा सरदार बलजीत सिंह को फोन पर अभियान को रोकने के लिए कहा गया व सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग की बात कही गई इस पर व्यापारी नेता राकेश त्यागी द्वारा अभियान को बीच में रोके जाने पर व्यापारियों का अपमान बताते हुए व्यापार संगठन की ओर से डस्टबिन वितरण किए जाने की घोषणा करते हुए नगर पालिका के जो डस्टबिन दुकानदारों को वितरण हुए थे उनको वापस लेते हुए व्यापार संगठन की ओर से मंगाई डस्टबिन दुकानदारों को वितरण किए गए व व्यापारियों से एकत्रित हुए नगर पालिका के डस्टबिनों को ई ओ प्रज्ञा सिंह को सौंपने हेतु नगर पालिका में ले जाया गया नगर पालिका प्रांगण में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं ई ओ नगर पालिका प्रज्ञा सिंह के उपस्थित न होने पर व्यापारी नेता राकेश त्यागी व तरुण मित्तल द्वारा फोन पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व ई ओ प्रज्ञा सिंह से फोन द्वारा वार्ता करते हुए उनको नगर पालिका के डस्टबिन वापस किए जाने के संबंध में अवगत कराते हुए वार्ता की गई वापस लाई गई नगर पालिका की डस्टबिनों को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के ऑफिस में रखवा दिया गया इसके पश्चात चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप,ई ओ प्रज्ञा सिंह द्वारा व्यापारी नेता राकेश त्यागी व तरुण मित्तल से फोन पर वार्ता कर कहां की किसी गलत फहमी के चलते ऐसा हुआ है व्यापारियों के सम्मान में कभी कोई कमी हमारे द्वारा नहीं आने दी जाएगी,इस अवसर पर मुकेश गुप्ता,शक्ति सिंगल,,राजेंद्र अरोरा,सहित अनेकों पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *