Skip to main content

TR NEWS UP-UK

व्यापारी नेताओं द्वारा नवागंतुक एस पी ट्रैफिक का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर ।  संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा,संयोजक सरदार बलविंदर सिंह,राकेश त्यागी,रमन शर्मा,सुखबीर सिंह, पवन वर्मा,रवि शर्मा द्वारा नवागंतुक एस पी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनका बुके भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया एवं उनको नगर के प्रमुख बाजारों में लगने वाले जाम,नाबालिगो द्वारा चलाई जा रही ई रिक्शा,ई-रिक्शा के रूट निर्धारण,अवैध ई-रिक्शाओ के संचालक पर रोक व नगर के प्रमुख चौराहों पर अतिक्रमण जैसी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया गया,एस पी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे द्वारा समस्त समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उन पर कार्य करते हुए हल करने की बात कही गई, संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल व अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि आज संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के पदाधिकारीयो द्वारा नवागंतुक एस पी ट्रैफिक का स्वागत करते हुए उनको नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया है उनके द्वारा समस्याओं पर जल्द ही कार्य करने का आश्वासन दिया गया है

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *