Taja Report

व्यापारी नेताओं द्वारा की बैठक, संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर की चर्चा

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर सम्पन्न हुई,बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी व पूर्व सलाहकार सदस्य राज्य वाणिज्य कर विभाग उ० प्र० सरकार कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिलाध्यक्ष व सदस्य जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद राकेश त्यागी,जिलाध्यक्ष सर्राफा एसो० पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व सदस्य जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद तरुण मित्तल द्वारा चर्चा करते हुए व्यापार संगठन के आगामी कार्यक्रम एवं मई माह में लखनऊ में आयोजित बैठक को लेकर विचार विमर्श किया गया, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री नरेश अग्रवाल जी,प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री मा० नितिन अग्रवाल जी के निर्देशानुसार आगामी माह मई में लखनऊ में प्रदेश भर के व्यापारियों एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी,जिसमें सहारनपुर मंडल सहित प्रदेश भर के पदाधिकारियों द्वारा सम्मिलित रहकर अपने नेता नरेश अग्रवाल व  नितिन अग्रवाल के नेतृत्व व उनके निर्देशन में प्रदेश भर के व्यापारियों की किसी भी समस्या हेतु संघर्ष रत रहकर कार्य करने के साथ ही शीर्ष नेतृत्व को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jojobet