Skip to main content

TR NEWS UP-UK

वैश्य सभा ने किया मेधावी छात्र छात्राओं का भव्य अलंकरण

मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फर नगर द्वारा अग्रसैन भवन पर वैश्य मेधावी छात्र छात्राओं का भव्य अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे। अध्यक्षता सत्य प्रकाश मित्तल एवम् संचालन महामंत्री अजय कुमार सिंघल ने किया। कार्यक्रम में हाई स्कूल, इण्टर मीडिएट, यूपी बोर्ड, सीबीएससी बोर्ड, सी ए, एमबीबीएस, पीएचडी मे उच्च स्थान पाने वाले लगभग 300 बच्चों का नगर के गणमान्य व्यक्तियों, अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र भेंट कर कराया गया। पी आर पब्लिक स्कूल के बच्चों सुन्दर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए, खचाखच भरे हॉल में कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर महाराजा अग्रसेन की आरती, राष्ट्र गान से किया गया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुशीला अग्रवाल, श्री अशोक कंसल पूर्व विधायक, कृष्ण गोपाल मित्तल ने समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए मार्ग दर्शन किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि समाज सदा अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करता आ रहा है। राजनितिक रूप से भी समाज को मजबूत बने रहने की सतत आवश्यकता है। श्री अग्रवाल ने, महामंत्री अजय कुमार सिंघल के पूछने पर कहा कि नगर पालिका प्रांगण में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति स्थापित होने में कोई बाधा नहीं है। नगर पालिका से प्रस्ताव पास है मैं स्वयं खड़े होकर मूर्ति स्थापित कराऊंगा।
कार्यक्रम को भव्य सुन्दर रूप से आयोजित करने में कृष्ण गोपाल मित्तल अध्यक्ष, अजय कुमार सिंघल महामंत्री, जर्नादन स्वरूप कोषाध्यक्ष, योगेश सिंघल भगत जी, राकेश कंसल कार्यक्रम संयोजक, अशोक सिंघल, संजीव गोयल, अचिन कंसल, कार्यक्रम व्यवस्था, दिनेश बसंल, अनिल तायल, मित्तर सैन अग्रवाल संजय गुप्ता, अजय गर्ग, सौरभ मित्तल, श्याम लाल बंसल, आर के गर्ग प्रो, रजत गोयल, मुकेश तायल, प्रवीण जैन, शिव कुमार सिंघल, देवेन्द्र गर्ग, शोभित गुप्ता सभासद, शोभित सिंघल आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सुरेश गोयल, राज कुमार गोयल, अशोक तायल, अशोक अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, शलभ गुप्ता,सुभाष गुप्ता, योगेश मित्तल,निशा गुप्ता , डा महेन्द्र बंसल, तुषार गोयल, लोकेश चंद्रा आदि अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *