Taja Report

वेलविस्टा और किंग्स विला7 में साढे आठ करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी, डेढ लाख रुपए जुर्माना

मुजफ्फरनगर। वाणिज्य कर विभाग द्वारा होटलों व रिसोर्ट में बड़ी जीएसटी चोरी पकड़ी है। जीएसटी विभाग ने बाइपास के दि वेलविस्टा एण्ड रिसोर्ट और मेरठ रोड पर होटल किंग्स विला-7 में करीब 8.5 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकडने का दावा किया है। छापे में बिना बिल पार्टी समारोह बुकिंग के प्रमाण मिले हैं। विभाग ने दोनों होटल्स पर पकड़ी गई टैक्स चोरी के आधार पर 1.53 करोड़ रुपये का जुर्माना निर्धारित किया है। जीएसटी अधिकारियों ने संबंधित मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।
जीएसटी एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश चंद दीक्षित ने बताया कि 02 दिसम्बर 2025 को एक इनपुट के आधार पर दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित होटल किंग्स विला – 7 पर छापामार कार्यवाही की गई थी। इसमें बड़े स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी पाई गई थी और विभाग ने विस्तृत जांच की थी। जांच पूर्ण होने पर कारोबारी फर्म मैसर्स छाबड़ा इनोवेटर एण्ड वेन्चर्स प्रा. लि. के अधीन संचालित होने वाले होटल किंग्स विला – 7 में करीब पांच करोड रुपये के कारोबार का टर्नओवर ऐसा पकड़ा गया था, जो दस्तावेजों के आधार पर छिपाया गया। इस वित्तीय गड़बड़ी के लिए कारोबार फर्म पर 18 प्रतिशत जीएसटी की दर से जुर्माना राशि का अधिरोपण करते हुए 90 लाख रुपये की देनदारी बनी। फर्म की ओर से मौके पर रकम जमा करने से इंकार कर दिया गया था। ऐसे में अब होटल किंग्स विला – 7 में पांच करोड़ की टैक्स चोरी के लिए जुर्माना राशि जमा कराने को फ नोटिस जारी किया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *