Skip to main content

TR NEWS UP-UK

वेदप्रकाश के धुरंधरों ने जीता नेशनल अवॉर्ड, 41 लड़ाकों ने 32 स्वर्ण सहित 75 पदक जीतकर रचा इतिहास 

मुजफ्फरनगर। कोटा राजस्थान में 3 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय 40 वीं आँल इंडिया कराटे चैम्पियनशिप का विशाल आयोजन एस.के.एस.आई संस्था द्वारा किया गया था जिसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, मेरठ झांसी प्रयागराज, नौयडा वेस्ट बंगाल, तेलांगना, भोपाल आदि अनेकों राज्यों के सैकड़ों कराटे खिलाड़ियों ने भाग लेकर कराटे कला का जोरदार प्रदर्शन किया था इस राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में विश्व ख्याति प्राप्त इंडिया अकेडमी डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा ,सैनसाई तुषार शर्मा, सैनसाई अभिषेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में शितो रियू कराटे अकेडमी आर्यपुरी, मुज़फ्फ़रनगर के 41 खिलाड़ियों ने भाग लेकर जानदार, दमदार, एवं शानदार कराटे प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र, दिल्ली,मेरठ, झांसी ,प्रयागराज,नौयडा, वेस्ट बंगाल, तेलांगना , भोपाल,आदि अनेकों राज्यों से आए दिग्गज कराटे खिलाड़ियों को हराकर 32 स्वर्ण,27 रजत, एवं 16 कांस्य कुल 75 पदक जीते इतनी बड़ी जीत के साथ कराटे खेल जगत में इतिहास रचते हुए नेशनल कप प्रथम पुरस्कार भी अपने नाम किया किंग आँफ मार्शल आर्ट्स वेदप्रकाश शर्मा के दिग्गज खिलाड़ियों में 15 लड़कियों एवं 26 लड़कों कुल 41 खिलाड़ियों ने भाग लिया था

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *