Taja Report

वृद्ध महिला से कुण्डल लूटने वाले दो शातिर मुठभेड़ में घायल

मुज़फ्फरनगर। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा वृद्ध महिला से कुण्डलों की टप्पेबाजी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड 02 शातिर अन्तर्जनपदीय टप्पेबाज/चोर अभियुक्तगण घायल होने के बाद अभियुक्तगण के कब्जे से टप्पेबाजी किये गये कुण्डल, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद की है।

27 फरवरी को अज्ञात टप्पेबाजों/चोर अभियुक्तगण द्वारा पडाव चौक के पास एक वृद्ध महिला से टप्पेबाजी कर उनके कान के कुण्डलों की चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 32/2026 धारा 318(4),303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व घटना के सफल अनावरण हेतु थाना मीरापुर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

गठित पुलिस टीम द्वारा आज कुतुबपुर झाल के पास नहर पटरी पर चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध बुलेट मोटरसाईकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु वे चैकिंग हेतु नही रूके तथा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए तेजी से भागने लगे। पुलिक टीम द्वारा मोटरसाईकिल सवारों का पीछा किया गया। बदमाशों द्वारा मोटरसाईकिल को कच्चे पर मोड दिया गया । कुछ आगे चलकर बदमाशों की मोटरसाईकिल असंतुलित होकर गिर गयी तथा बदमाश मोटरसाइकिल को वहीं छोडकर ईंख के खेतों में घुस गये। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाशों पर चेतावनी को कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम फायरिंग की गयी। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गये। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से कुण्डल, 02 अवैध तमंचे मय जिन्दा व खोखा कारतूस 315 बोर तथा मोटरसाईकिल बरामद की गयी। थाना मींरापुर पुलिस द्वारा घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* मेहरबान पुत्र शब्बीर निवासी मोहल्ला बडी सराय बेगम थाना कोतवाली नगर जनपद अमरोहा।

*2.* असलम पुत्र अमानत शाह निवासी मोहल्ला मुरादाबादी गेट थाना कोतवाली नगर जनपद अमरोहा।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *