चार वर्षीय अनहद की सिंगल मदर हैं नवदीप कौर और फ़रवरी में अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में लेंगे भाग
लुधियाना । पंजाब सरकार की ड्रग कंट्रोल ऑफिसर नवदीप कौर, जिन्होंने मिसेज़ इंडिया सुपरा नेशनल का खिताब जीतकर भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है, को मिट्स परिवार की एनजीओ सुनीता भाटिया फाउंडेशन द्वारा वीमेन अचीवर अवार्ड से नवाजा। इस अवसर पर फाउंडेशन द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए नियमित अवार्ड समारोह की भी घोषणा भी हुई।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष 12 कारे अपने सहकर्मियों को वितरित कर चर्चा में आए एमके भाटिया ने अपनी माता सुनीता भाटिया के नाम पर बनी एनजीओ के अवार्ड की घोषणा आज पंचकूला में की।
गौरतलब है कि सुनीता भाटिया फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को यंग अचीवर अवार्ड , महिलाओं को वूमेन अचीवर अवार्ड व उम्र दराजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर एमके भाटिया ने सभी को ओपन इनविटेशन देते हुए कहा कि यदि किसी के भी संज्ञान में कोई भी ऐसा यूथ महिला या उम्र दराज व्यक्ति मिलता है जिसमें समाज के लिए कोई उत्कृष्ट कार्य किया है तो उनके संज्ञान में लाएं ताकि वह उन्हें फाउंडेशन की तरफ से अवार्ड प्रदान कर सकें। गौरतलब है कि एम के भाटिया पंचकूला क्षेत्र में अपनी एंटरप्रेन्योर स्किल के लिए जाने जाते हैं ।


