मुजफ्फरनगर । यज्ञ, हवन-पूजन के साथ शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज की बीसवीं पुण्यतिथि पर शहर आर्यसमाज परिसर में श्रद्धा-सुमन अर्पण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रविवार, दिनांक 14 जुलाई 2024 को प्रात: 7:30 बजे से 8:30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित कर यज्ञ, हवन-पूजन व प्रसाद वितरण के साथ गांधी पॉलिटेक्निक मुज़फ्फरनगर व अन्य सैंकड़ो शैक्षिक संस्थानों के संस्थापक, तीन सदी के युग दृष्टा, शिक्षा ऋषि, पद्म श् व पद्म भूषण से अलंकृत, परम् पूज्य वीतराग स्वामी कल्याण देव महाराज की बीसवीं पुण्यतिथि पर शहर आर्य समाज परिसर स्थित यज्ञशाला (आर्य समाज रोड, निकट डी० ए० वी० काॅलेज) मुज़फ्फरनगर में जन सामान्य की उपस्थिति में उन्हें कार्यक्रमानुसार श्रद्धासुमन अर्पित किये जाएंगें ।
गांधी पॉलिटेक्निक मुज़फ्फरनगर एलुमनी एसोसिएशन के सचिव इं० बसन्त कुमार गोयल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम हेतू समस्त जनमानस से उपस्थित होकर पूज्य स्वामी कल्याणदेव जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का अनुरोध किया गया है ।


