मुजफ्फरनगर । यूँ तो इस बार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने इस बार लोकसभा चुनाव का खुले तौर पर विरोध किया था। जिसको लेकर उन्होंने वोट भी नहीं दिया था परंतु आगामी 4 जून को होने वाली मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर मतगणना को लेकर देर रात जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मिलने उनके आवास पर
पहुंचे। जिलाधिकारी से मिलने का जब कारण पूछा गया तो नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की समस्याओं सहित आगामी 4 जून को होने वाली मुजफ्फरनगर लोकसभा की मतगणना को लेकर जिलाधिकारी से निष्पक्ष रूप से करने का निवेदन किया गया। बालियान खाप के प्रमुख नरेश टिकैत ने कहा कि समाज के दोनों प्रत्याशियों के बीच होने वाली हार जीत को लेकर समाज में किसी भी तरह का कोई मनमुटाव ना हो साथ ही समाज एकजुट रहे। वही प्रशासन भी पूरी निष्पक्षता के साथ मतगणना कराए।
Author: Taja Report
Post Views: 27


