मुजफ्फरनगर । नजाकत की हत्या एक किशोर के साथ कुकर्म कर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने पर की गई थी। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 हत्यारोपी बाल अपचारी को बसी की पुलिया से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बाल अपचारी की निशादेही से आलाकत्ल 01 दाव व मृतक का टूटा हुआ मोबाईल फोन बरामद किया गया।
20 मई 2024 को वादी सदाकत पुत्र फारूक निवासी ग्राम पलडी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरे भाई नजाकत उर्फ नाजू की अज्ञात द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 148/2024 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया तथा गठित टीम द्वारा आज दिनांक 25.05.2024 को घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 दाव आलाकत्ल।
✅ मृतक के टूटा हुआ मोबाईन फोन।
पूछताछ के दौरान बाल अपचारी द्वारा बताया कि करीब 04 महीने पहले जब मे मस्जिद में पढने गया था तो मस्जिद के सामने रहने वाले नजाकत उर्फ नाजू ने मुझे अपनी बातो में बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया तथा डरा धमकाकर मेरे साथ गलत काम किया तथा उसकी वीडियो भी बना ली और वीडियो का डर दिखाकर मेरे साथ गलत काम करता था। दिनांक 19.05.2024 को नजाकत ने मुझे नमाज से पहले अपने घर बुलाया उस समय नजाकत की पत्नी व बच्चे 04-05 दिन के लिए बाहर गये थे। नजाकत ने मेरे साथ फिर से गलत काम करने की कोशिश की तथा मना करने पर मेरे साथ मारपीट करने लगा तो वही पास रखे दाव से उसने नजाकत के ऊपर कई वार किए जिससे वह जमीन पर गिर गया उसके बाद मेने दाव तथा अपने हाथ-पैर धोए तथा फोन को दाव से तोड दिया ओर सीढीयों के रास्ते छत से होते हुए मस्जिद में पहुंच गया। दाव व टूटे हुए फोन को मेने मस्जिद की छत से सामने खण्डर में फेंक दिया।


