Taja Report

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण

मुजफ्फरनगर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर ने पुलिस कार्यालय पर स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया। पर्यावरण की रक्षा और प्रकृति के संरक्षण के लिए वृक्ष लगाना अत्यन्त आवश्यक है। वृक्षारोपण को बढावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 05.06.2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय पर स्थित पार्क में “Land Restoration, Desertification And Drought Resilience” थीम के अर्न्तगत वृक्षारोपण किया गया तथा सभी को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही अधीनस्थ कार्मिकों को बताया गया कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा, देखरेख की जिम्मेदारी भी पुलिस कर्मियों द्वारा स्वयं ली जाए, ताकि वृक्षारोपण सही मायने में सफल हो सके। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *