व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान का व्यापारी सम्मेलन बिजनौर के नजीबाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल जी सहित व्यापारी सुरक्षा फोरम की पूरी टीम एवं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, गाजियाबाद आदि विभिन्न स्थानों से सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विश्वदीप गोयल को व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के द्वारा सम्मानित किया गया।सम्मेलन में संगठन एवं व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और उद्देश्यों पर सार्थक चर्चा की गई। बिजनौर की टीम द्वारा समस्त आयोजन अत्यंत सराहनीय एवं शानदार रहा।
Author: Taja Report
Views: 14


