मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा चौक समिति ट्रस्ट कार्यकारिणी की एक सभा विश्वकर्मा मंदिर रामपुरी में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता वेद प्रकाश शर्मा एवं संचालन देशपाल पंचाल ने किया। सभा में मुख्य रूप से आगामी विश्वकर्मा पूजा दिवस 17 सितंबर को धूमधाम से मनाने पर विचार विमर्श हुआ जिसमें ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने अपने-अपने विचार रखें।
सभा में बोलते हुए विश्वकर्मा चौक समिति ट्रस्ट के प्रभारी संरक्षक डॉक्टर नरेश विश्वकर्मा ने कहा की हमें अपने सभी भेदभाव भुलाकर सभी को साथ लेकर चलना है समाज के प्रति ट्रस्ट की जवाबदेही है ट्रस्ट कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेगी जिससे समाज मे विघटन की स्थिति पैदा हो। ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश पांचाल ने कहा कि हम सभी को साथ लेकर आगामी विश्वकर्मा पूजा दिवस की तैयारी के बारे में विचार विमर्श करेंगे और जितनी भी समितियां हैं सभी समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी की एक आम सभा बुलाकर सभी के विचारों का सम्मान किया जाएगा। ट्रस्ट के महासचिव मुकेश धीमान ने कहा कि विश्वकर्मा चौक समिति ट्रस्ट सभी के विचारों और हितों का हमेशा सम्मान करती रहेगी। समाज का हर छोटा बड़ा व्यक्ति हमारे लिए सम्माननीय है सभी को एक साथ मिलकर विश्वकर्मा समाज को एकजुट करना है। सभा में मुख्य रूप से ट्रस्ट के प्रभारी संरक्षक डॉक्टर नरेश विश्वकर्मा, संरक्षक वेद प्रकाश शर्मा, ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश पांचाल, महासचिव मुकेश धीमान, बाबूराम पांचाल ,शेरपाल पांचाल ,मा॰ ओम सिंह धीमान, नवीन धीमान, ओमप्रकाश धीमान, योगेश धीमान प्रदीप धीमान, प्रवीण धीमान ,पंकज मोहन विश्वकर्मा ,शेरपाल पांचाल अशोक धीमान, सुनील धीमान, लोकेश पांचाल, विकास धीमान, विजय धीमान, सुनील विश्वकर्मा , योगेंद्र धीमान आदि उपस्थित रहे।