Taja Report

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ

*1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा।

*जनपद में 11अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा*

*अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्षा जी के द्वारा किया गया।*

*स्वस्थ व्यवहार को अपनाना है संचारी रोगों को हराना है।*

मुजफ्फरनगर। जनपद की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवट में किया गया इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान दोनों अभियान ही सभी लोगों से जुड़ा है इस अभियान को केवल स्वास्थ्य विभाग के अभियान से सीमित न रखकर सभी लोगों को एकजुट होकर संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए सबको मिलकर जन जागरूकता करनी होगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा इसके अंतर्गत 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा , इन कार्यक्रमों के अंतर्गत आशा कार्यकत्री हर घर का भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव‌,इनके लक्षणों एवं उपचार सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी साथ ही डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया दिमागी बुखार ,क्षय रोग के लक्षणयुक्त रोगियों को खोज कर जांच एवं उपचार हेतु सूची बनाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया कि इन दोनों अभियानों की जन जागरूकता के लिए सभी ब्लॉक स्तर पर प्रचार प्रसार सामग्री वितरित कर दी गई है।

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचारी रोगों पर नियंत्रण रखने के लिए” स्वस्थ व्यवहार अपनाना है संचारी रोगों को हराना है “नारा दिया गया है जिसके अंतर्गत घरों के आसपास साफ सफाई रखें, मच्छर से बचने के लिए पूरी बाॅह के कपड़े पहने, स्वच्छ पेयजल पिए, आसपास जल का भराव होने न दे, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें और व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें ये सात बातें ऐसी हैं अगर हम इनका ध्यान रखेंगे तो हम संचारी रोगों से अपना बचाव कर सकेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया इकाई के कर्मचारियों , एवं नगर पालिका के कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों को जन जागरूकता के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडा दिखाकर रवाना भी किया।

कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, यूनिसेफ से डीएमसी तरन्नुम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमन कुमार, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कमल कुमार, सभासद देवेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *