मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाने के पिछे की गोविंदपुरी कालोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की।
गंभीर रूप से घायल विवाहिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। परिजनों का आरोप ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे।
घटना की सूचना मिलने पर देर रात्रि मृतका के मायके पक्ष के लोग शव को उठाकर थाने पहुंचे। परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर गुहार लगाई। महिला खतौली थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर खेडी की बताई जा रही है।
दूसरी ओर बीती रात्रि करीब 11ः15 बजे कन्ट्रोल रूम द्वारा थाना बुढ़ाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि राजपुर गांव मेें संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना, प्र0नि0 थाना बुढ़ाना पुलिस मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक जानकारी में ज्ञात हुआ कि मृतका का विवाह लगभग 03 वर्ष पूर्व हुआ था। मृतका के परिजनों द्वारा उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा नायब तहसीलदार की उपस्थिती में मृतका के शव का कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। फारेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर आज दिनांक 06.03.2026 को थाना बुढ़ाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।