Skip to main content

TR NEWS UP-UK

विवाहिता की आत्महत्या पर मकान में आग लगा सास ससुर को जिंदा जला दिया

प्रयागराज । विवाहिता की आत्महत्या की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मकान में आग लगाकर उसके सास ससुर को जिंदा जला दिया।
शहर में मुट्ठीगंज इलाके में एक नवविवाहित का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। मृतक का नाम अंशिका केसरवानी उत्तर प्रदेश के धूमनगंज के झलवा की रहने वाली है। उसकी शादी कुछ समय पहले ही मुट्ठीगंज के व्यापारी अंशु के साथ हुई थी। अंशिका की मौत की जानकारी पर भारी संख्या में मायके वाले अंशिका के ससुराल पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर उसकी बेटे को दहेज के लिए प्रताड़ना करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। झगड़े को दौरान मायके वालों ने सभी ससुराल पक्ष के लोगों को उनके घर में बंद कर आग लगा दी। जिसमें अंशिका के सास-ससुर की मौत हो गई। घर में आग लगता देख पुलिस व दमकल विभाग ने कार्रवाई कर 5 लोगों का रेस्क्यू करके घर से बाहर निकाला। घर से दो डेड बॉडी मिली। जिसमें से एक शव मृतका की सास और दूसरा उसके ससुर का था।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *