मुजफ्फरनगर। थाना भौराकलां पुलिस की शिकारपुर जंगल में बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड के दौरान विवाद में बालक को घायल करने वाले एक वांछित अभियुक्त को घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व एक मोटरसाईकिल बरामद की गई।पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
30 अप्रैल को थाना क्षेत्र भौराकलां के ग्राम मौहम्मदपुर रायसिंह में अभियुक्तगण 1.अंकुर पुत्र सोहनवीर 2. मनीष पुत्र सोहनवीर 3.मुकेश पुत्र सोहनवीर 4.सोहनवीर पुत्र मौहकम निवासीगण ग्राम खेडी गनी द्वारा आपसी विवाद में गोली चलाने की घटना कारित की गई थी जिसमें एक 12 वर्षीय बच्चा घायल हो गया था । घटना के संबंध में बच्चे के चाचा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना भौराकलां पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई थी । गठित टीम द्वारा अभियुक्त सोहनवीर उपरोक्त को दिनांक 30.04.2024 को ही गिरफ्तार किया गया था। थाना भौराकलां पुलिस टीम द्वारा शिकारपुर पुल के पास मदिंर (भौराकलां-शाहपुर रोड) पर चेकिंग की जा रही थी। तभी शाहपुर की तरफ से 01 मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल नामदेव मंदिर की तरफ जा रहे कच्चे रास्ते की तरफ मोड़कर भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटर साईकिल सवारों का पीछा किया गया । मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा नामदेव मंदिर, शिकारपुर जंगल की तरफ मोटरसाइकिल को मोड़ना चाहा परन्तु तीव्र गति व रेत होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी । उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा 01 बदमाश अँधेरा व जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा । पुलिस टीम द्वारा फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है ।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के नाम-*
*1.* मनीष पुत्र सोहनवीर नि0 ग्राम खेडीगनी थाना फुगाना जनपद मु0नगर ।
*बरामदगी का विवरण-*
▶️ 01 पिस्टल मय 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस .32 बोर ।
▶️ 01 होन्डा साईन मोटर साईकिल बिना नम्बर। (घटना में प्रयुक्त)


