
मुज़फ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारत पाकिस्तान विभाजन के दौरान मारे गए लोगों के परिजन को भारत माता का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और विभाजन में मारे गए लोगो के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के संयोजक व संचालक सुधीर खटीक रहे। कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री बृजेश सिंह व जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, और विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी, पूर्व विधायक प्रमोद ऊँटवाल ,विजेंद्र पाल , यशपाल पवार , विजय शुक्ला, देवव्रत त्यागी, पूर्व सांसद सोहनवीर व राहुल गोयल सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बंटवारे के दौरान मारे गए लोगों के परिजन सम्मानित हुए। 


