Skip to main content

TR NEWS UP-UK

विपक्षी नेताओं में जिन्ना की आत्मा घुस गयी है : योगी आदित्यनाथ

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षियों के अंदर जिन्ना की आत्मा घुस गई है। यूपी को सपा ने दंगा प्रदेश बना दिया था, अब ऐसा नहीं है। हम सुरक्षा सबको देंगे।

खैर के सोमना रोड स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल पर कार्यक्रम स्थल पर रोजगार मेले का उद्घाटन किया। साथ ही लोन वितरण, टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण भी किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि माफिया की जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम 500 खिलाड़ियों को नौकरी दे चुके हैं। विपक्षियों पर सीएम योगी ने कहा कि जिन्होंने अपने समय में काई कार्य नहीं किए कारनामे किए, बेटी के साथ कुछ होता तो वह कहते थे कि बच्चे हैं गलती कर ही जाते हैं। उन्होंने कहा अब यूपी सुरक्षित हाथों में है। यूपी देश के अग्रणी प्रदेशों में है। यूपी के विकास की रफ्तार को थमने मत दीजिए। सपा-कांग्रेस को जब भी अवसर मिलेगा यह दंगा कराएंगे। देश में विकास में बाधक तत्वों को आगे नहीं बढ़ने देना है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *