मुजफ्फरनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई ।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 16-मीरापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 27.11.2024 को समस्त पदाभिहित स्थलों पर करा दिया गया है। 16-मीरापुर विधानसभा के लिए दावे आपत्तियां प्राप्त किये जाने की अवधि दिनांक 27.11.2024 से 12.12.2024 तक नियत की गयी है। आयोग द्वारा 2 विशेष अभियान की तिथियां नियत की गयी हैं जो क्रमशः दिनांक- 30.11.2024 (शनिवार) एवं 08.12..2024 (रविवार) हैं। उक्त विशेष अभियान दिवस पर समस्त बूथ लेविल अधिकारी अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रह कर जन सामान्य से दावे आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
बताया गया कि जो नागरिक अपनी आयु 01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हों, या इससे पूर्व ही पूर्ण कर चुके हों, वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर करा सकते हैं। इस कार्य हेतु फार्म-6 प्रथम बार आवेदन कर रहे नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु, फार्म-7 निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति एवं पूर्व में शामिल नाम को अपमार्जित करवाने के लिए तथा फार्म-8 निवास परिवर्तन/मतदाता सूची की प्रविष्टियों में संशोधन/मतदाता फोटो पहचान पत्र का प्रतिस्थापन/दिव्यांग मतदाताओं के चिह्ांकन हेतु प्रयोग किया जा सकता है। उक्त फार्म को www.ceouttarpradesh.nic.in से डाउनलोड भी किया जा सकता हैं। बताया गया कि उक्त प्रारूप को भर कर दिनांक 29.10.2024 से 28.11.2024 तक की अवधि में जमा कराया जा सकता है। उक्त आवेदन विशेष अभियान की तिथियों पर बूथ लेविल अधिकारियों, तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं।
महोदय द्वारा सभी से अनुरोध किया गया कि मतदाताओं को इसके लिए भी जागरूक किया जाये कि मतदाता सूचि में उनका जो फोटो लगा है वह वर्तमान का फोटो है, जबकि अन्य सपोर्टिंग डाक्यूमेन्ट में फोटो कई वर्ष पुराना है। इससे मतदान के दिन पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची से मिलान हेतु कोई अन्य डाक्यूमेन्ट की मांग की जाती है तो उसमें फोटो से मिलान नहीं हो पाता है, जिस कारण अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। इस स्थिति से निपटने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जाये कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमन्य किये गये 14 डाक्यूमेन्ट्स में से किसी एक डाक्यूमेन्ट को करन्ट फोटो के साथ म्चपब कार्ड के समान अपडेट करा कर रखें ताकि मतदान दिवस को मतदान करने में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जाएं एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर कर दिया जाए। आपसे अनुरोध है कि अपनी-अपनी पार्टी से बूथ लेविल एजेन्ट्स नियुक्त कर अपडेट सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने का कष्ट करें। यह भी बताया गया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में कुल 34,765 फार्म प्राप्त हो गये हैं जिसमें से 1029 फार्म रिजेक्ट 19,767 फार्म ई-रोल अपडेट किये गये हैं तथा 13,969 फर्मों पर कार्यवाही किया जाना शेष है।
अन्त में भी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सचिवों एवं प्रतिनिधियों द्वारा उक्त कार्य में पूर्ण सहयोग दिये जाने का आवश्वासन दिया गया। अन्त में महोदय द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए बैठक का समापन किया गया।
बैठक में सुभाष उपाध्याय, प्रतिनिधि, सचिव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ओमप्रकाश उपाध्याय, प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, साजिद हसन, मीडिया प्रभारी, प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, अजय चौधरी, प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, नर सिंह, जिला सूचना अधिकारी मौजूद थे।


