मुरादाबाद। यहां चल रहे एम टी 200 मास्टर टेनिस टूर्नामेंट में मुजफ्फरनगर जिले के अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस खिलाडी विजय वर्मा ने 50 आयु वर्ग के डबल कैटेगरी में अपने साथी अवनीश रस्तोगी के साथ मिलकर बंटी तालान एवं डॉ अनुराग अग्रवाल की जोड़ी को 6-3 7-5 से हराकर यह खिताब अपने नाम कर मुजफ्फरनगर जिले का नाम रोशन किया, साथ ही साथ सिंगल्स कैटेगरी के सेमीफाइनल में दीपक बागोड़ा से अपना मैच 7-5, 1-6, 3-10 से हार गए यह मैच लगभग 3 घंटे 15 मिनट तक चला जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने बहुत मेहनत की और दोनों ही खिलाड़ियों को पैर में क्रेम्प की शिकायत आई जिसकी वजह से दोनों को अनेकों बार मेडिकल ट्रीटमेंट लेना पड़ा अंततः विजय वर्मा की मेहनत काम ना आई और वह अपना मैच हार गए।
विजय वर्मा मुजफ्फरनगर के सर्विसेज क्लब जो की कचहरी प्रांगण में स्थित है, में अपना टेनिस खेलते हैं उनके खेल में अच्छा सुधार लाने में आयुष मित्तल, अविनाश, डॉ देवेंद्र मलिक, डॉ मनोज काबरा, डॉ सुनील चौधरी, अमित प्रकाश, आशु अरोरा, डॉ पंकज सिंह, डॉ अनिल सिंह, अनुराग सुरेंद्र, डॉ विनीत मिनोचा, मांगें राम, दिलीप कपूर, डॉ हेमन्त एवं वरिष्ठ खिलाड़ी डॉ जे एस तोमर, राकेश राज त्यागी और साथ ही साथ सर्विसेज क्लब की समस्त पदाधिकारी का भी इसमें विशेष योगदान है।

