Taja Report

विक्की त्यागी हत्याकांड में शामिल कुख्यात बदमाश सागर मलिक के परिजन की हत्या

बागपत। विक्की त्यागी हत्याकांड में शामिल कुख्यात बदमाश सागर मलिक के परिवार के व्यक्ति नरेश उर्फ़ विक्की की शादी समारोह मे गोली मारकर हत्या कर दी गई। कोर्ट मे विक्की त्यागी हत्याकांड के बाद सागर मलिक सुर्खियों में आया था। बागपत के दोघट में हत्या की घटना से सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार दोघट निवासी सतेन्द्र पंवार की बेटी नेहा की शादी थी। इस शादी में शामली के बहावड़ी गांव से देवेंद्र मलिक के बेटे जयदेव की बारात आई हुई थी। बारात में शामिल होकर आए पूर्व प्रधान बबली के पति भी समारोह में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे फार्म हाउस की पार्किंग में दो युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *