मुजफ्फरनगर। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार मे व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गयी।
विकास भवन सभागार में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ जनपद में व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाना रहा। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े तथा उनकी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों से बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के आर्थिक एवं व्यापारिक विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बैठक में प्राप्त शिकायतों एवं पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा की जाए, जिससे समस्याओं का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त राज्य व्यापार कर शोभित श्रीवास्तव के संचालन में आहुत की गई। बैठक में उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल द्वारा विद्युत सप्लाई की अनियमितता का मुद्दा उठाया गया, जिस पर एक्स इन ने बताया कि नारा के स्थान पर सुजड़ू से सप्लाई की व्यवस्था बनाई जा रही है, तथा टाउन हॉल एवम् महावीर चौक फीडर पर लोड बढ़ाने के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। जिस पर अध्यक्ष ने एक्सएन को नगर पालिका से मिलकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। अजय सिंघल की जन हित में की गई मांग पर झांसी रानी डिवाइडर पर एक कट खोल दिया गया। एवम् झांसी रानी के पीछे स्थित मूत्रालय की भी मरम्मत कर दी गई।
आज की बैठक में ही अजय कुमार सिंघल ने नगर के मध्य स्थित झांसी रानी पार्क के सौंदर्यीकरण एवम् रख रखाव, मोती झील के सौंदर्यीकरण एवम् रख रखाव, काली नदी की स्वच्छता सौंदर्यीकरण एवम् बेहतर रख रखाव किसी सक्षम विभाग से करने की माँग की। बैठक में उपस्थित व्यापारियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा घटियां क्वालिटी के निर्माण पर रोष व्यक्त किया गया, तथा जिलाधिकारी महोदय का आदेश होने के बावजूद निर्माण स्थल पर कार्य के विवरण का विवरण न लिखे जाने पर भी आपत्ति, विरोध एवम् रोष व्यक्त किया गया।
बैठक में अजय कुमार सिंघल, श्याम सिंह सैनी, संजय मित्तल, पवन बंसल, राहुल गोयल, अलका शर्मा, सुनील तायल, संजय मिश्रा, बलविन्द्र, राकेश त्यागी, कृष्ण गोपाल आदि ने भी प्रतिभाग किया।


