मुज़फ्फरनगर। विकास भवन में लंबा काला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप दिखाई देने के बाद आनन-फानन में वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद विकास भवन के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। घटना के समय दिशा की बैठक चल रही थी। इसमें तमाम नेता और अधिकारी मौजूद थे।
Author: Taja Report
Views: 174


