Skip to main content

TR NEWS UP-UK

विकलांग और बुजुर्ग मतदाता घर पर ही वोट डाल कर नजर आए खुश

मुजफ्फरनगर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85+ मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलट से कराने के लिए टीमों ने घर घर जाकर मतदान कराया। कुल 189 85+ मतदाता एवं 160 दिव्यांग मतदाताओं को इस माध्यम से मताधिकार का प्रयोग करने की व्यवस्था की गई है।

नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि/रा) के नेतृत्व में सम्बन्धित एआरओ के पर्यवेक्षण में मतदान कराया गया। दो दिवस(06 अप्रैल व 07 अप्रैल) तक मतदान चलेगा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में 85+ 189 मतदाताओं एवं 160 दिव्यांग मतदाताताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के उद्देश्य से प्रभारी अधिकारी पोस्ट बैलेट/अपर जिलाधिकारी वित्त व गजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आज व कल 7 अप्रैल को इन मतदाताओं के घर घर जाकर गठित टीम द्वारा बैलेट पेपर के माध्यम से उचित सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के तहत मतदान कराया जा रहा है। जिसके लिए टीमों का गठन किया गया है। गठित टीम सम्बन्धित एआरओ के पर्यवेक्षण में मतदान करा रही हैं । विधानसभा बुढाना के लिए 4 टीम, विधानसभा चरथावल के लिए 2 टीम, विधानसभा मुजफ्फरनगर के लिए 02 टीम, विधानसभा खतौली के लिए 01 टीम, विधानसभा पुरकाजी के लिए 02 टीम और विधानसभा मीरापुर के लिए 02 टीमों का गठन किया गया है जो आज दिनांक 06 अप्रैल व 07 अप्रैल को मतदान करा रही हैं। सभी गठित टीमों एंव प्रत्याशियों को रूट चार्ट एवं वोटर लिस्ट उपलब्ध करायी गयी है जिसके अनुरूप सुनियोजित तरीके से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया को पूर्ण कराया जायेगा। अगर कोई मतदाता इन दोनो दिवसों में किन्ही कारणवश मतदान नही कर पाता है तो वह 08 अप्रैल को (सुरक्षित दिन) को घर बैठे मतदान कर सकता है। गठित टीम उस मतदाता के घर जाकर मतदान कराया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *