Taja Report

वाह री पुलिस ऐसे मनाई पार्टी हो गये सस्पेंड

लखनऊ। यूपी पुलिस के सिपाहियों को एक पार्टी में जाना था। दिक्कत थी कि ड्यूटी चल रही थी और इस बीच वो पार्टी में नहीं जा सकते थे। फिर उन्हें सॉलिड आइडिया आया। चारों सिपाही पुलिस की गाड़ी में बैठे और वहां पहुंचे जहां पार्टी चल रही थी।

इसके बाद जो हुआ वो इतिहास में दर्ज होगा, पुलिस वालों ने एक राह चलते आदमी का फोन मांगा, ये कहते हुए कि उनके फोन में नेटवर्क नहीं है। फिर उसी फोन से पुलिस कंट्रोल रूम कॉल किया और कहा- यहां बवाल हो गया है, पुलिस भेज दीजिए। कंट्रोल रूम ने देखा कि चारों सिपाही और पुलिस की गाड़ी वहीं पास में है, उन्हें मौके पर पहुंचने को कहा गया। इस तरह से पुलिस वाले पार्टी में पहुंच गए, पार्टी की और कंट्रोल रूम को बता दिया- छोटा बवाल था, समझाकर निपटा दिया है। पोल तब खुली जब कंट्रोल रूम ने फीडबैक के लिए उस नंबर पर कॉल किया, जिससे शिकायत आई थी। उस आदमी ने बताया कि उसने कोई कॉल नहीं की रास्ते में कुछ पुलिस वाले मिले, उन्होंने एक कॉल करने के लिए फोन मांगा था। अब पुलिस वाले सस्पेंड हो गए हैं, FIR भी हुई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *