Taja Report

वर्तमान व पूर्व चेयरमैन मीनाक्षी एवं अंजू अग्रवाल का अनूठा मिलन

मुजफ्फरनगर। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर लक्ष्मी द्वारा कम्पनी गार्डन स्थित चिल्ड्रन पार्क में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत फूल, फल एवं छायादार कुल 40 पौधों का रोपण कर हरित संदेश दिया गया। इस. मौके पर वर्तमान चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप व पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लायन्स क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करें, तभी यह प्रयास सार्थक होगा।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने भी पौधारोपण में सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के बीच ऐसे अभियान बेहद जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर लक्ष्मी के अध्यक्ष पंकज मोहन गर्ग ने बताया कि संस्था समय-समय पर सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों के माध्यम से जनहित के कार्य करती रही है। इसी कड़ी में 18 से 26 अपै्रल तक क्लब का एक विशेष सप्ताह चल रहा है, इसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अन्य सामाजिक गतिविधियां की जा रही है। क्लब का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर लक्ष्मी के अध्यक्ष पंकज मोहन गर्ग के अलावा मुकेश अरोरा, अंजू अग्रवाल, डाॅ. अनुराधा वर्मा, वन्दना, रेखा गर्ग, शमा मित्तल, शशि गुप्ता, रेणु अग्रवाल, इंजी. अशोक अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, हरि भूषण, डाॅ. अरूण अरोरा, प्रदीप मित्तल, सभासद अमित पाल, सभासद हकीम इरशाद अंसारी, वाटिका सुपरवाइजर दुष्यंत चैधरी, मौहम्मद सालिम आदि मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *