पीलीभीत । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूरनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीलीभीत लखनऊ वाले तो घबराए हुए हैं, उनका चेहरा पीला हो जा रहा है। पीलीभीत का नाम सुनकर भाजपा के तमाम नेताओं का चेहरा पीला हो जा रहा है। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी किसान और नौजवानों की बात करते थे इसलिए भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने जिनकी सरकार बनवाई, 14 में आए थे और 24 में चले जाएंगे। उत्तर प्रदेश के लोग अगर स्वागत अच्छा करते हैं तो भाजपा के लोगों की विदाई भी धूमधाम से करेंगे। सपा को ऐतिहासिक वोटों से जिता कर भेजना चाहती है। वरुण गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो किसान आंदोलन की बात कर रहे थे, उन्हें मंच पर जगह भी नहीं मिल रही है। ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जो मुंबई बनाने की बात कर रहे हैं पर सड़कों को ठीक नहीं करा पाए।
सपा मुखिया ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के लोग तीन काले कानून लाए थे। ये कानून इसलिए वापस हो गए थे, क्योंकि ये लोग किसानों से घबरा गए थे। उन्होंने कहा कि जो किसानों पर थार चढ़ा रहे हैं, उन्हें सरकार ने सम्मान दिया। थार से किसानों का आंदोलन रौंदा गया। वरुण गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो किसान आंदोलन की बात कर रहे थे, उन्हें मंच पर जगह भी नहीं मिल रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 15

