मुजफ्फरनगर । शुगर मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक के खाते से एक ही दिन में चार लाख से अधिक की नगदी निकाल ली गई। दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक धीरज सिंह निवासी आसरा खेडी नकुड सहारनपुर ने बताया कि 22 अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक के खाते से बीस बार में चार लाख 32 हजार की नगदी निकाल ली गई। बताया कि किसी को कोई ओटीपी नहीं दिया ना ही कोई लिंक से छेडछाड की है
बावजूद इसके खाते से नगदी निकाल ली गई। बतायाकि पिछले बीस वर्षो से डिजीटल से ही खाते से ट्रांन्जेक्शन कर रहा हू। खाते से नगदी निकाले जाने से पहले तीन अंजान नम्बर से काल आई थी जिसको काट दिया गया। प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने जांच पडताल की। शिकायत के करीब 18 दिन बाद पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया है।
Author: Taja Report
Post Views: 17


