Skip to main content

TR NEWS UP-UK

लोक सेवा आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा आगामी उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल को रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर के बहुउद्देशीय हाल में ब्रीफ कर ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

अवगत कराना है आगामी उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 06.12.2025, 07.12.2025 तथा दिनांक 21.12.2025 को प्रस्तावित है उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिसबल की ड्यूटी लगाई गयी है। आज दिनांक 05.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन स्थित बहुउद्देशीय हाल में उक्त परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग कर ड्यूटी सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे हुए पुलिसबल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान साफ व स्वच्छ वर्दी धारण करें, सभी पुलिसकर्मी अपने साथ ड्यूटीकार्ड अवश्य रखें तथा निर्धारित ड्यूटी प्वाईन्टों पर समय से पहुंचे, ड्यूटी के दौरान कोई भी अवांछित घटना अथवा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल कार्यवाही करें तथा सतर्क दृष्टि बनाये रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा किसी भी छोटी-बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को सूचित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, एफएसओ मुजफ्फरनगर सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *