हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। बस और एक लॉरी में भिड़ंत के बाद बस में आग लगी। इस आग में कई लोगों की जलकर मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के रायवरम के पास गुरुवार सुबह स्लैब खदानों के पास एक निजी ट्रैवल बस की टिपर लॉरी से टक्कर हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। मार्कपुरम डीएसपी ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस जगित्याला से कालिगिरी जा रही थी। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। हादसे के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिए।
Author: Taja Report
Post Views: 73

