Access denied लूट के बाद भागता बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एस ओ घायल - Taja Report

Taja Report

लूट के बाद भागता बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एस ओ घायल

देहरादून। बीती रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गयी। जबकि क्रॉस फायरिंग में एसएचओ नरेश राठौर समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो हो गए।

एसएसपी प्रेमेंदर डोभाल ने बताया कि थाना प्रेमनगर में कंट्रोल रूम/एमडीटी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि अज्ञात बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना की गई है । घटना के दौरान शिकायतकर्ता को गोली मार दी गई है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। मौके पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम देवराज बताया। उसने बताया कि काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार कुछ बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की और उसे गोली मारकर विश्रांति की ओर फरार हो गए। उसने यह भी बताया कि उसके नीले रंग के बैग में रखे लगभग दो लाख रुपये, एक मोबाइल फोन, हिसाब-किताब की डायरी, आईडी और अन्य दस्तावेज तमंचे के बल पर लूट लिए गए।घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद पुलिस ने बताए गए मार्ग पर बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर जंगल की ओर जाती संदिग्ध कार दिखाई दी। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा जारी रखा, इस दौरान बदमाशों ने पुनः फायरिंग की।

फायरिंग के दौरान एक गोली प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को लगी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाश, पीड़ित देवराज तथा घायल प्रभारी निरीक्षक को उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया, जहां से तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान घायल बदमाश की कोरोनेशन अस्पताल में मृत्यु हो गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet