नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में एक संदिग्ध की तस्वीर सामने आई है। पुलिस के अनुसार, उमर नामक एक व्यक्ति ने आत्मघाती हमला किया, जिसका संबंध जम्मू-कश्मीर से है। मरने वालों में शामली के झिंझाना का नौमान शामिल है।
देर शाम दिल्ली में हुए ब्लास्ट में शामली के कस्बा झिंझाना के नौमान अंसारी पुत्र इमरान की मौत हुईं है। उनके परिजन LNJP पहुंचे हैं, इसी परिवार का अमन घटना में घायल हुआ है। मृतक कॉस्मेटिक का काम करता था। वह दिल्ली सामान लेने आया था, दोनों की उम्र 21 से 22 साल के बीच की है।
दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में एक संदिग्ध की तस्वीर सामने आई है। पुलिस के अनुसार, उमर नामक एक व्यक्ति ने आत्मघाती हमला किया, जिसका संबंध जम्मू-कश्मीर से है। धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच जारी है और एजेंसियां मामले की तह तक जाने में जुटी हुई हैं।
दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद लाल किले को 13 नवंबर तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ये फैसला सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया है। इस दौरान यहां पर्यटकों के आने- जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

