Skip to main content

TR NEWS UP-UK

लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति ने किया वृक्षारोपण

मुजफ्फरनगर । लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति ने बायपास रोड पर नचिकेता पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण किया जिसमे अध्यक्ष सीए लायन मनीष बंसल व सचिव लायन अमित मित्तल के साथ साथ मुख्यरूप से डिस्ट्रिक कैबिनेट सेक्रेटरी सीए लायन अजय अग्रवाल एवम लायन रीना अग्रवाल डिस्ट्रिक पदाधिकारी शामिल हुए ये जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन व डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर लायन अनिल कंसल ने दी।

लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति ने आज नचिकेता पब्लिक स्कूल में आंवला नीम, गुल्मोर आदि के कई पेड़ लगा कर एक पेड़ मां के नाम मां के नारे को चरितार्थ करने का काम किया, पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए आज हर कोई चिंतित है और शास्त्रों के अनुसार एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है, छोटे छोटे प्रयासों से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है, विभिन्न प्रकार के मानव प्रदूषणों के कारण पृथ्वी काफी प्रदूषित हो चुकी है अतः हम सभी को मिलकर सुखद पर्यावरण के लिए सभी संस्थाओं को मिलकर प्रयास करना चाहिए, इसके प्रति हम सभी को अविलंब चेतना होगा,इसी उद्देश्य के लिए लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्यरूप से लायन प्रवीण गोयल एवं स्कूल प्रबंध समिति के डायरेक्टर अनुराग गुप्ता, सुशील जैन,पूर्व कोषाध्यक्ष लायन हिमांशु गुप्ता,लायन प्रतिभा बंसल, लायन नितिन गोयल , लायन दिनेश गर्ग ,आदि सभी ने स्कूल फील्ड के किनारे वृक्षारोपण कर सामाजिक कार्य में सहभागिता की, अन्त में स्कूल प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा सभी लायन सदस्यों को नाश्ता करवा कर एवं प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया, जिसके लिए क्लब द्वारा स्कूल कमेटी का आभार व्यक्त किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *