Skip to main content

TR NEWS UP-UK

लापता दो बच्चों का शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप

सहारनपुर। देवबंद इलाके के गांव भाईला में ननौता रोड पर शनि मंदिर के पास दो बच्चों का शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों भाई बहन हैं।

बताया गया है कि दोनों बच्चे शाम 5:00 बजे से लापता थे। परिवार वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि भायला गांव निवासी देव सिंह उर्फ भीम का पुत्र करण(11) गुरुवार की शाम चाचा की सात वर्षीय बेटी अवनी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर में पूजा करने गया था लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे तो परिजनों ने गांव वालों के साथ उनकी तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। जंगल और श्मशानघाट में उनको ढूंढा गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर करण सड़क किनारे मृत अवस्था मे पड़ा मिला जबकि उससे कुछ दूरी पर एक खाई में अवनी का शव पड़ा था। करण के एक पैर और हाथ की हड्डी कई जगह से टूटी थी और पैर पर लंबा कट लगा हुआ था। जबकि सिर से भी खून बह रहा था। अवनी के सिर से भी खून बह रहा था। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तांत्रिक क्रिया में बच्चों की हत्या किए जाने की शक जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया और देवबंद-बड़गांव मार्ग पर जाम लगा दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *